कूड़े के ढेर पर मिला हैंड ग्रेनेड जैसा चीज,फैला दहशत

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK मुंगेर जो की हथियारों का शहर के नाम से राज्य ही नही बल्कि देश में विख्यात है । एसे में हथियारों के अलावा बम मिलना एक बड़ी बात है। पर जानकारी के अनुसार वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के सतभामा कॉलेज के पास आज कुछ लोगों ने कूड़े के ढेर पर एक हैंड ग्रेनेड जैसा वस्तु को देखा । जिसके बाद यह बात इलाके में आग की तरह फैल गई । और पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया । और स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस बात की सूचना वासुदेवपुर थाना को दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा तुरंतनी इलाके को सील करते हुए इस बात की जानकारी मुंगेर एसपी को दी । वहीं एसपी ने इस मामले में बम निरोधक दस्ता कोन बुला जांच करवाने निर्देश देते हुए पुरे इलाके को सुरक्षा के दृष्टिकोण से सील करवा मामले के जांच के निर्देश दिए । एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया की कूड़े के ढेर पर एक हैंड ग्रेनेड जैसा चीज मिला है । बम निरोधक दस्ता को बुलाया गया ताकि जांच कर बताया की बम है की कुछ और ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article