एक निजी क्लीनिक में मरीज की मौ*त के बाद परिजनो और ग्रामीणों ने जमकर काटा बवाल, किया तोड़फोड़

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -देर रात बिहार थाना क्षेत्र इलाके के खंदकपर शारदा पेट्रोल पंप के पास एक निजी क्लीनिक में मरीज की मौत के बाद परिजन और ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा और तोड़फोड़ किया। दरअसल चैनपुरा गांव निवासी गुड़िया कुमारी को पेट में दर्द की शिकायत के बाद इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल में रविवार को भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान अस्पताल में नर्स के द्वारा दवाई दिया गया। दवाई देने के बाद मरीज की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और देखते ही देखते उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही के कारण मरीज की मौत हुई।

घटना से गुस्साये मृतका के परिजन और ग्रामीणों ने अस्पताल में जमकर कर तोड़फोड़ की और हंगामा भी किया। आक्रोशित परिजनों के द्वारा इलाज में लगे नर्स पूनम कुमारी को छत से नीचे फेंक दिया उसके बाद उसके साथ मारपीट की गई, 112 पुलिस की टीम की मदद से नर्स को मॉब लॉन्चिंग की शिकार होने से बचा लिया। सूचना पाकर बिहार थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझने में जुटी है। अक्रोशित लोगों को देख अस्पताल के सभी स्टाफ अस्पताल छोड़कर भाग निकले।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article