बच्चों के विवाद में दो पक्ष में जमकर हुआ पथराव,8 लोग जख्मी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर में कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित गुलजार पोखर का इलाका रविवार की रात रणक्षेत्र बन गया। बच्चों के विवाद में दो पक्ष में जनकर पथराव हुआ। मारपीट और दोनों ओर से लाठी-रड चले। इस घटना में महिला पुरुष समेत 8 लोग जख्मी हुए। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें दो लोगों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

दरअसल, गुलजार पोखर के बुक कार्नर गली में इम्तियाज और मो चांद के बच्चे आपस में खेल रहे थे। इसी दौरान रास्ते को लेकर दोनों बच्चे खेलकूद के दौरान भीड़ गए। देखते ही देखते बच्चों की लड़ाई में बड़े कूद पड़े। और दोनों तरफ से लाठी डंडा और पथराव शुरू हो गया । जिसमे महिला पुरुष समेत की 8 लोग घायल हो गए ।सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां घटना हुई है, वहां बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। गुलजार पोखर में स्थिति नियंत्रण में है। दोनों पक्षों ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराया है।पुलिस वाले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि खेलकूद के दौरानबच्चों में विवाद हो गया। इसके बाद बड़े भी लड़ाई में कूद पड़े। अभी स्थिति नियंत्रण में है ।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article