एनडीए गठबन्धन का ‘आइडिया ऑफ इंडिया’ सबका साथ-सबका विकास जबकि इंडी गठबन्धन का सिर्फ मुसलमान : डॉ अजय आलोक

Patna Desk

NEWSPR DESK- भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अजय आलोक ने आज यहां कहा कि एक जून को सातवें चरण का मतदान होना है। हमें यह समझना होगा कि एनडीए गठबन्धन और इंडी गठबन्धन का ‘आइडिया ऑफ इंडिया’ क्या है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि एनडीए गठबन्धन का आइडिया ऑफ इंडिया सबका साथ-सबका विकास है जबकि इंडी गठबन्धन का सिर्फ मुसलमान है।

 

भाजपा मीडिया सेंटर में एनडीए के संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री आलोक ने कहा कि इंडी गठबंधन के दलों को समझना चाहिये कि तुष्टीकरण की राजनीति करते -करते वे कहाँ तक पहुंच गए। उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर पहले भी देश का बंटवारा हो चुका है और एक बार फिर इनका आइडिया इस देश को नष्ट करने वाला है।

 

उन्होंने बिना राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का नाम लेते हुए कहा कि दिल्ली के शहजादे हों या यहां के दोनो शहजादे मुसलमान आरक्षण के लिए संविधान में संशोधन तक करने की बात कर चुके हैं।

 

उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश मे कई कुशाग्र बुद्धि के लोग पैदा हो चुके हैं जिनका नाम आज भी लोग याद करते हैं, लेकिन 70 साल में देश मे एक ऐसा ‘दुर्लभ मूर्ख’ भी पैदा हुआ जो वर्षो पुरानी पार्टी को रसातल में ले गया। 2009 में जिस कांग्रेस पार्टी के 206 सांसद थे वह 52 पर इससे पहले 44 पर आ गयी और इस बार 40 से भी नीचे आ जाएगी।

 

साफ लहजे में श्री आलोक ने कहा कि ऐसा नहीं कि उनका हमसे अलग विचारधारा इसलिए यह बातें हम कह रहे है, स्थिति ऐसी है। आज देश की जनता स्वयं तय कर और संभल रही है कि देश को दुर्लभ मूर्ख चाहिये कि अद्भुत नेतृत्व वाला पीएम चाहिए जो 23 साल में 23 मिनट छुट्टी नहीं ली। वैसे चार जून को रिजल्ट आने के बाद ये शहजादे देश छोड़ेंगे, खटाखट, खटाखट।

 

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि बिहार की 40 सीट के साथ देश मे एनडीए का 400 पार करना तय है और तीसरी बार नरेंद्र मोदी को पीएम बनना सुनिश्चित है।

 

इधर, प्रेस वार्ता में जदयू के प्रवक्ता निखिल मंडल ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के शहजादे सालों भर ए टू जेड की बात करते है और जब चुनाव आया तो एम वाई की बात करने लगे। और वाई भी उनके परिवार तक ही सीमित रहता है। उन्होंने कहा कि देश मे कोई भी ऐसा परिवार नहीं होगा जिसके आठ सदस्य पार्लियामेंट्री बने हों। उन्होंने कहा कि कोई भी चुनाव में इस परिवार का एक सदस्य जरूर होता है।

 

श्री मंडल ने साफ लहजे में कहा कि इन्हें यादव भी ऐसा चाहिए जो इनका झोला ढो सके। वे किसी यादव को बड़ा नेता नहीं बनना पसंद करते। हाल में ही पूर्णिया में पप्पू यादव के साथ क्या हुआ। शहजादे इतने मजबूर हो गए कि ये पूर्णिया में एनडीए को वोट देने तक की अपील कर दी।

 

उन्होंने कहा कि आज पटना विश्वविद्यालय में छात्र की हत्या पर किसी राजद के नेता का मुंह नही खुल रहा, क्योंकि आरोपी यादव जाति का है।

 

 

Share This Article