एबीवीपी की नगर कार्यकारिणी गठित, छात्र हित पर कार्य करना है उद्देश्य।

Patna Desk

 

 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सासाराम नगर इकाई ने शनिवार को नए कार्यकारिणी के गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की। कार्यक्रम के शुरुआत में विभाग संयोजक अभिषेक सिंह, जिला संयोजक सुरज सिंह और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंकित पांडेय ने स्वामी विवेकानंद और माता सरस्वती के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किया। जिसके पश्चात बैठक को संबोधित करते हुए विभाग संयोजक अभिषेक सिंह ने कहा कि एबीवीपी राष्ट्र व समाज का सम्मान हो या फिर छात्र हित की बात हो हमेशा आगे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती रही है।

छात्रों को इस संस्था से जुड़कर स्टूडेंट आर्मी की तरह कार्य करना चाहिए। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी अंकित पांडेय ने पूर्व नगर इकाई को भंग कर नई कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें सर्वसम्मति से नगर अध्यक्ष डॉ अमरजीत कुमार, नगर उपाध्यक्ष आकाश कुमार, सत्यजीत सारण, नगर मंत्री रौशन पांडेय, सह मंत्री सूरजभान चौबे, अनीश कुमार, सन्नी कुमार, नगर एसएफएस प्रमुख अमित अंचल, नगर एसएफडी प्रमुख आकाश तिवारी, नगर मीडिया प्रमुख उज्जवल तिवारी, नगर कार्यालय प्रमुख पूनु चंद्रवंसी, जिला एसएफडी प्रमुख आदित्य अनुराग जिला एसएफएस प्रमुख आदित्य पांडेय, राष्ट्रीय कलामंच प्रमुख दिवाकर कुमार, जिला मीडिया प्रमुख पुनीत पांडेय, नगर छात्रा प्रमुख अपराजिता सिन्हा, सह प्रमुख आलोकित सिन्हा, नगर कला मंच प्रमुख सौरभ राज, नगर कार्यकारणी सदस्य गौरव कुमार, अभिषेक कुमार, अंकित कुमार एवं अंकित तिवारी को बनाया गया।

Share This Article