भागलपुर पुलिस लाइन में मिले पांच शव,अवैध संबंध के शक मे सिपाही पत्नी के पति ने कर दी घर के चार लोगों की गला रेत कर मर्डर

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- भागलपुर पुलिस लाइन में पांच शव मिले हैं। पुलिस लाइन के क्ववाटर्र नंबर 38 से एक महिला सिपाही और उसके परिवार के 4 सदस्यों की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि पूरे परिवार को मारकर आरोपी पति ने आत्महत्या कर ली।

इनमें पुलिस लाइन में रहनेवाली सिपाही नीतू कुमारी, उसके दो बच्चे और उसकी मां शामिल है। सभी का गला रेता गया है, जबकि पति ने फंदे से लटक अपने जान दे दी। नीतू एसएसपी कार्यालय में तैनात थी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

आपसी कलह के बीच वारदात को अंजाम देने की आशंकी जताई जा रही है। पुलिस को मौके पर से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने परिवार के चार लोगों की हत्या की बात कबूल की है। आरोपी को पत्नी के अवैध संबंध का शक था।

घटना की जानकारी मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप है। पुलिस के वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। घटनास्थल पर डीआईजी, एसएसपी, सिटी एसपी, सिटी डीएसपी, डीएसपी लाइन सहित दर्जनों पदाधिकारी और कर्मी मौजूद हैं।

 

पति-पत्नी में होता था झगड़ा- डीआईजी

 

मौके पर पहुंचे डीआइजी विवेकानंद ने घटना के बारे में बताया कि, ‘कांस्टेबल नीतू कुमारी, उसके दो बच्चों और नीतू की सास का शव मिला है। चारों का गला रेता गया है। जबकि नीतू के पति का शव टंगा हुआ मिला है। मृतक परिवार के परिजनों को सूचना दे दी गई है।’

 

उन्होंने ये भी बताया कि ‘आसपास के पुलिस कर्मियों से पूछताछ में पता चला है कि पति-पत्नी में आपस में कई दिनों से झगड़ा चल रहा था। दोनों के बीच का झगड़ा सड़क पर भी कई बार आ जाता था। कल शाम भी दोनों के बीच लड़ाई हुई थी। हालांकि ये घटना कल्पना से परे है।’

पुलिस लाइन में एंट्री बंद-

पुलिस ने घटनास्थल पर जाने से सभी को रोका दिया है। पुलिस लाइन में जाने वाले सभी दरवाजों को सील किया गया है। मीडिया को भी पुलिस ने कवरेज से रोक दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बक्सर का रहने वाला है परिवार-

मृतक महिला सिपाही नीतू कुमारी 2015 बैच की है। परिवार बक्सर का रहने वाला है। नीतू ने लव मैरिज की थी। पुलिस ने घटनास्थल पर जाने से सभी को रोका दिया है। पुलिस लाइन में जाने वाले सभी दरवाजों को सील किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article