एसडीएम ने जेवरी और मसौढा पैक्स गोदाम का किया निरीक्षण।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

दुर्गावती प्रखंड के जेवरी पंचायत व मसौढ़ा पंचायत के पैक्स गोदाम का मोहनिया एसडीएम राकेश कुमार सिंह के द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों पंचायतों के पैक्स गोदाम में मानक रूप में सब कुछ सही पाया गया। वता दे की गुरुवार को मोहनियां एसडीएम राकेश कुमार सिंह जेवरी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष दीपक सिंह के गोदाम में पहुंचे। जहां उन्होंने बारीकी से जांच किया जिसमें टारगेट के अनुसार 40% की धान की खरीदारी हो चुकी थी। वहीं कैश गोदाम में भी जितना स्टॉक रखा गया था वो भी सही पाया गया। वहीं मसौढ़ा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पंकज सिंह के यहां भी एसडीएम के द्वारा पैक्स गोदाम का बारीकी से जांच किया गया जहां यहां पर भी जांच में मानक रूप में सही पाया गया। एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आज दुर्गावती प्रखंड के दो पंचायतों के पैक्स गोदाम का निरीक्षण किया गया जहां पर सब कुछ सही पाया गया। वही दोनों पंचायत के पैक्स अध्यक्षों को जल्द से जल्द धान की खरीदारी करने का निर्देश दिया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article