औरंगाबाद में मुखिया पर जानलेवा हमला, अपराधियों ने हथियार से वार कर किया घायल

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पंचायत के विकास कार्यों को देखने जा रहे चंद्रगढ़ पंचायत के मुखिया आमोद चंद्रवंशी पर 6 से 7 की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। बता दें कि खरौंधा विलासपुर के पास उन पर जानलेवा हमला किया गया है।

इस हमले में मुखिया गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा। अपने ऊपर हुए हमले का आरोप मुखिया ने नबीनगर प्रखंड उप प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू सिंह पर लगाया है। चंद्रवंशी ने बताया कि उप प्रमुख द्वारा पंचायत में चल रही विकास योजना में बाधा डालते हैं और काम कराने के एवज में रंगदारी की मांग करते हैं।

रंगदारी नहीं देने पर अपने गुर्गों द्वारा हमला किया गया है। उन्होंने उप प्रमुख प्रतिनिधि पर अवैध तरीके से दारू एवं बालू बेचने का भी आरोप लगाया गया है। घायल मुखिया ने स्थानीय थानाध्यक्ष पर अपराधियों एवं माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया है और एसपी से इसकी जांच की मांग की है और भयमुक्त माहौल बनवाने की अपील की है।

औरंगाबाद से रूपेश की रिपोर्ट

Share This Article