पल्वी राज कंस्ट्रक्शन के निदेशक मोहित कुमार पर लाखों रुपए के गबन का आरोप, कंपनी ने दर्ज कराई प्राथमिकी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK -पल्वी राज कंस्ट्रक्शन के डायरेक्टर मोहित कुमार के खिलाफ लाखों रुपए के गबन का मामला दर्ज किया गया है। बता दे कोतवाली थाने में कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट रवि राज सिंह ने लाखों रुपए के गबन करने का मामला दर्ज किया है। रवि राज ने पुलिस को लिखित आवेदन में बताया कि मोहित 26 मई को 4लाख 90हजार एक व्यक्ति को देने के लिए कंपनी से लिए थे लेकिन उसे नहीं दिया गया। वहीं इसे लेकर थानाअध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

मोहित कुमार एस के पुरी थाने के महेश नगर रोड नंबर 4 के रहने वाले हैं। जबकि रवि समस्तीपुर के रहने वाले हैं रवि राज अपने द्वारा दी गई जानकारी में पुलिस को यह भी बताया है की मोहित ने कई ग्राहकों से भी पैसा उठाया है कार्यालय में रखे ग्राहकों के कागजात, मोबाइल नंबर समेत अन्य सामान भी गायब है। कंपनी से 5 लाख का लोन भी ले रखा है। कंपनी द्वारा दी गई बुलेट बाइक 3 मोबाइल और चार्जिंग कार्ड भी अपने पास रखा हुआ है। वहीं पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article