NEWSPR डेस्क। कटिहार में गोली मारकर व्यवसाई की हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक मृतक अनाज की खरीदी बिक्री का काम करता था। उनका नाम मिंटू सिन्हा था। यह घटना कोढ़ा थाना क्षेत्र के कोलासी पुलिस शिविर से महज कुछ दूरी पर पंडित टोला के पास घटी है।
बताया जा रहा कि मिंटू कटिहार ह्रदयगंज से अपने घर सिमरिया लौट रहा था। इसी दौरान किसी ने उन्हें गोली मार दी। उनके शरीर पर दो गोली का निशान मिले हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं गांव में मातम छाया हुआ है। घटना के बाद पहुंचे सामाजिक प्रतिनिधि भी इस मामले के बाद उस इलाके में बढ़ते अपराध पर चिंता जताया है।
कटिहार से सुमन शर्मा की रिपोर्ट