News PR Live
आवाज जनता की

आरा में माले नेता पर हमला मामला, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, दिन दहाड़े बाजार में मारी थी नेता को गोली

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। आरा में कुछ दिन पहले माले नेता पर हुए गोलीबारी मामले में पुलिस को कामयाबी मिली है। पुलिस ने  मामले में 4 आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही गिरफ्तार आरोपियों के पास से 2 पिस्टल,1 कट्टा,11 जिंदा कारतूस, 2 मैगजीन और 4 मोबाइल भी बरामद किया गया।

- Sponsored -

- Sponsored -

इमादपुर पुलिस और डीआईयू कि टीम ने राजपुर सोन नदी तट पर कार्रवाई के दौरन चारों पर शिकंजा कसा है। बता दें कि 23 नवंबर को बिहटा बाजार पर अपराधियों ने माले नेता को गोली मारी थी। जिसके बाद उनका इलाज अस्पताल में चल रहा।

आरा से आकाश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.