कटिहार व्यवहार न्यायालय में भ्रष्टाचार के विरुद्ध अधिवक्ता संघ ने तीन दिवसीय रेड रिबन अभियान चलाया कर विरोध जताया

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

कटिहार व्यवहार न्यायालय में भ्रष्टाचार के विरोध कटिहार अधिवक्ता संघ ने तीन दिवसीय रेड रिबन लगाकर विरोध जताया। बताते चले की जिला अधिवक्ता संघ, कटिहार के तत्वाधान में दिनांक 21.08.2024 से दिनांक 23.08.2024 तक जिला अदालत परिसर में व्याप्त कुव्यवस्था एवं भ्रष्टाचार के विरोध में रेड रिबन अभियान का सफल संचालन किया गया।

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विजय झा ने कहा कि संघ के सभी सदस्यों ने रेड रिबन लगाकर न्यायिक कार्यवाही में भाग लिया। इस अभियान की विधिवत सूचना जिला जज हेमंत कुमार त्रिपाठी एवं माननीय मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय पटना, सहित बिहार स्टेट बार कांउसिल पटना को पूर्व में ही दी गई थी। संघ की सामान्य सभा में सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताब के आलोक में कार्यक्रम के आयोजन में संघ के सदस्यों ने अनुशासन एवं मर्यादा के साथ भ्रष्टाचार, न्यायिक प्रशासन की पूर्ण विफलता एवं कुछ न्यायिक पदाधिकारियों का अधिवक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार पर अपना विरोध रेड रिबन के माध्यम से किया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article