करंट लगने से सात मजदूर घायल, एक रेफर, अचानक बारिश के आने से मशीन में दौड़ गया करंट

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दीपक भुवानिया के राइस मिल में काम कर रहे मजदूरो को करंट लग गया। इस हादसे में सात मजदूर घायल हो गए। आनन फानन में घायल मजदूरों को राइस मिल के कर्मचारी जगदीशपुर स्वास्थ केंद्र ले गए। घायल मजदूरो का इलाज चल रहा है।

घायल मजदूर में 55वर्षीय बलराम यादव, 40वर्षीय लड्डू यादव,30वर्षीय फुट्टो यादव 32वर्षीय रविंदर यादव,यह सभी गोराडीह प्रखंड के रविंदरपूर निवासी हैं। वहीं 35वर्षीय संदीप यादव रजौन प्रखंड के घुटिया और 20 वर्षीय नीतीश कुमार वृंदावन निवासी है। एक मदजूर 40वर्षीय मुनिलाल यादव को बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने मायागंज रेफर कर दिया

घायल मजदूर बलराम यादव ने बताया कि हम लोग एक साथ काम कर रहे थे। तभी पायलिंग मशीन चला रहे थे। अचानक बारिश आ जाने से पायलिंग मशीन में करंट आ गया और हम सबको करंट लग गया। जिसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज चल रहा है।

रिपोर्ट-श्यामानंद सिंह, भागलपुर

Share This Article