कल कड़ी सुरक्षा के बीच कैमूर जिले के 29 केंद्रों पर होगा बिहार विधान परिषद का मतदान।

Patna Desk

 

कल यानी 31 मार्च को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कैमूर जिले के 29 मतदान केंद्रों पर बिहार विधान परिषद का मतदान होना है। बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर दो पद एमएलसी व शिक्षक का चुनाव होगा। इन्हीं दो पदों के लिए 31 मार्च को कैमूर जिले के 29 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। मतदान को लेकर कैमूर जिले के सभी प्रखंडोंं में मतदान केंद्र बनाया गया है। मतदान के दिन केंद्रों के आसपास धारा 144 भी लागू करा दिया जायेगा। वहीं कैमूर जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंड मुख्यालय पर मतदान केंद्र बनाया गया है। भभुआ में प्रखंड कार्यालय एवं शहरी क्षेत्र के लिए नगर परिषद कार्यालय मतदान केंद्र बनाया गया। दुर्गावती प्रखंड में उत्तरी एवं दक्षिणी मतदान केंद्र बनाया गया है। कुदरा प्रखंड में दो मतदान केंद्र बनाया गया है। रामगढ़ प्रखंड में दो मतदान केंद्र बनाया गया है। मोहनिया प्रखंड में दो मतदान केंद्र बनाया गया है। भभुआ प्रखंड में तीन मतदान केंद्र बनाया गया है। इसकी जानकारी समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने दिया. 31 मार्च को होनेवाला मतदान को लेकर कैमूर जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला व पुलिस अधीक्षक हृदय नारायण ने कैमूर जिले के समाहरणालय के सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किये। इसके बाद मतदान कर्मियों को मतदान केंद्रों पर रवाना किया गया। जिसके बाद कल यानी 31 मार्च को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कैमूर जिले के 29 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। बता दें कि भभुआ प्रखंड के 3231 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

वहीं अधौरा प्रखंड के 309 मतदाता मतदान करेंगे। दुर्गावती के 1439 मतदाता मतदान करेंगे। रामगढ़ के 1857 मतदाता मतदान करेंगे। नुआंव के 984 के मतदाता मतदान करेंगे। कुदरा के 2420 मतदाता मतदान करेंगे। मोहनिया के 2491 मतदाता मतदान करेंगे। चैनपुर के 1193 मतदाता मतदान करेंगे। चांद के 753 मतदाता मतदान करेंगे। भगवानपुर के 1068 मतदाता मतदान करेंगे। वहीं रामपुर प्रखंड के 940 मतदाता मतदान करेंगे।

Share This Article