News PR Live
आवाज जनता की

समस्तीपुर में जदयू की बैठक, उपेंद्र कुशवाहा करेंगे क्षेत्र भ्रमण, कोरोना मृतकों के परिवार से करेंगे मुलाकात

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। खानपुर में जदयू ने एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया। यह आयोजन प्रखंड अध्यक्ष वालेश्वर राय की अध्यक्षता मे किया गया। जिसमें उपेंद्र कुशवाहा ने क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के तहत खानपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतो में कोरोना मृतकों के परिवार से मिलने का काम करेगें। इसी कड़ी में चक्का खानपुर गांव के दलित बस्ती में भोज खाने का प्रोग्राम रखा गया है।

वहीं खाना खाने के बाद बछौली गांव में पहुचकर बछौली घाट पर नाव दुर्घटना में कई लोगो को मृत्यु हो जाने कारण मृतक के परिवार से मुलाकात करेंगे। भुपतपुर गांव निवासी स्वर्गीय राजेंद्र महतो एंव डॉ0 विनोद पंडित के यहां पहुंचकर दोनों मृतक को श्रद्धा सुमन अर्पित करेगें। जिसके बाद जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष स्वर्गीय राम विलास महतो के यहां श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

- Sponsored -

- Sponsored -

इस बैठक में कार्यकर्ता जिला कार्य कारणी सदस्य, अरुण कुमार सिंह, बैधनाथ कुशवाहा, लक्ष्मी महतो, ब्रजनंदन महतो, राम विलास सहनी, उमेश कुमार, राजगीर राम, शिवनाथ महतो, शंकर महतो, विनय प्रसाद सिंह, मुखिया पति सुरेश प्रसाद महतो, राम प्रवेश महतो, उपेंद्र महतो, लक्ष्मी प्रसाद सिंह, सहित जदयू के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समस्तीपुर से संवाददाता प्रियांशु कुमार

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.