कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय देवकली का डीएम ने किया निरीक्षण।

Patna Desk

 

गुरुवार को जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार के द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय देवकली मोहनिया का औचक निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य द्वार पर विद्यालय का बोर्ड नहीं लगा हुआ पाया। वहीं विद्यालय के अंदर दीवाल पर लिखा गया अधिकारियों का नंबर अधातन नहीं पाया गया ,अद्यतन करने को कहा गया।

विद्यालय में 99 बच्चियां संस्थागत हैं। शौचालय का फर्श टूटा हुआ पाया गया। सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। लेखापाल द्वारा लेखा का संधारण नियमाकूल नहीं पाया गया जिसकी विधिवत जांच हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को निर्देशित किया गया

Share This Article