News PR Live
आवाज जनता की

बिहार में बेलगाम अपराधी, मॉर्निंग वॉक के दौरान BJP नेता को मारी गोली, पैसों को लेकर विवाद का हो सकता मामला

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। आरा में बेखौफ अपराधियों ने युवक को मारी गोली। घटना नवादा थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी का बताया जा रहा है। बताते चलें कि आरा के नवादा थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी में शुक्रवार की सुबह घर से टहलने निकले भाजपा नेता को हथियारबंद अपराधियों ने गोली मार दी। अपराधियों ने उन्हें काफी करीब से दाहिने साइड पीठ में गोली मारी गई है। गोली लगते ही खून से लथपथ होकर वह जमीन पर गिर पड़े।

इसके बाद परिजन द्वारा उसे आननफानन में इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान गड़हनी थाना क्षेत्र के लहरपा गांव निवासी रमेश सिंह का 42 वर्षीय पुत्र बबलू सिंह हैं। वह पेशे से ठेकेदार हैं। सड़क बनाने का ठेका लिया करते हैं। साथ ही भाजपा के सक्रिय सदस्य भी है। बबलू सिंह की मां प्रेमा देवी अगिआंव पंचायत के पूर्व मुखिया भी रही है। इधर जख्मी बबलू सिंह के भाई रितेश कुमार सिंह उर्फ भुअर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व योजना के तहत पंचायत में लाखों रुपए काम हुआ था।

- Sponsored -

- Sponsored -

जिसको लेकर गांव के ही एक व्यक्ति से विवाद चला रहा है। उसने कहा था कि योजना में गड़बड़ी हुई है तो बबलू ने कहा था कि यदि योजना में गड़बड़ी है तो अधिकारी से जांच करा लो जांच के उपरांत सब क्लियर ही जाएगा। रितेश कुमार सिंह उर्फ भुअर सिंह ने बताया कि उस विवाद को लेकर उक्त व्यक्ति के पुत्र ने पूर्व में परिवार को गोली मारने की भी धमकी दी थी।जिसको लेकर बब्लू सिंह स्थानीय थाना और पुलिस अधीक्षक से शिकायत भी की थी।

शुक्रवार की सुबह जब वह अपने घर फ्रेंड्स कॉलोनी मोहल्ले से हर रोज की तरह टहलने निकले थे। तभी दो नकाबपोश अपराधियों ने उसे गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गए। वहीं दूसरी ओर जख्मी ठेकेदार बबलू सिंह के भाई रितेश कुमार सिंह उर्फ भुअर सिंह ने अगिआंव पंचायत के वर्तमान मुखिया के पुत्र पर गोली मारने का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी मिलते ही एएसपी हिमांशु मौके पर पहुंच मामले की जानकारी लेने में जुट गया है।

भोजपुर से आकाश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.