कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा का जन्मदिन

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में केक काटकर और मिठाईयां बांटकर मनाया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने सभी आगन्तुक कांग्रेसजनों को साधुवाद प्रेषित किया। मदन मोहन झा को हाल ही में विधान परिषद में कांग्रेस के नेता बनाए गए हैं। साथ ही वे 31 जुलाई को प्राध्यापक पद से सेवानिवृत्त भी हुए।
डॉ झा को बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास, प्रभारी सचिव वीरेंद्र सिंह राठौड़, अजय कपूर, बृजलाल खाबरी,कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा , कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, डॉ समीर कुमार सिंह, श्याम सुंदर सिंह धीरज, अशोक कुमार बधाई संदेश प्रेषित किया। प्रदेश मुख्यालय में आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया के चेयरमैन राजेश राठौड़, नागेन्द्र कुमार विकल ,आनंद माधव ,प्रवक्ता असित नाथ तिवारी, गुंजन पटेल, असफर अहमद, सुधा मिश्र, धनंजय शर्मा, शशि रंजन, स्नेहाशीष वर्धन पांडेय, मिहिर झा, शंकर झा, प्रद्युम्न यादव, विनोद पाठक, अमित पासवान, अनोखा देवी समेत अन्य प्रमुख नेता और कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।

Share This Article