News PR Live
आवाज जनता की

सीतामढ़ी में बाढ़ प्रभावित लोगों का प्रशासन पर फूटा गुस्सा, कहा- बांध की मरम्मत न होने से हालात हुए बदतर

बाढ़ के कारण सैकड़ों एकड़ में लगा फसल और धान बर्बाद हो गया है। वहीं लोगों के घरों में पानी घुसने के कारण लोग सड़कों पर आ गए हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बिहार का लगभग हर जिला बाढ़ की चपेट में है। वहीं सीतामढ़ी में भी बाढ़ ने बुरी तरह से अपना कहर बरसाया है। सीतामढ़ी के परिहार प्रखण्ड का लहुरिया पंचायत पिछले दो तीन महीने से बरसात और बाढ़ का दंश झेल रहा है। बाढ़ के कारण सैकड़ों एकड़ में लगा फसल और धान बर्बाद हो गया है। वहीं लोगों के घरों में पानी घुसने के कारण लोग सड़कों पर आ गए हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

बाढ़ से प्रभावित लोगों का गुस्सा सरकार पर फूट रहा है। बाढ़ पीड़ितो ने स्थानीय प्रशासन पर आरोप लगाय़ा है कि उन्होंने बांध की मरम्मत नहीं करवाई जिसके कारण बाढ़ के पानी ने सब नास कर दिया है। लोगों को सरकार के द्वारा अब तक सिर्फ दो किलो चूड़ा और चीनी ही एक बार मिल पाया है। जानवरों के चारा के लिए भी लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

ग्रामीणों ने प्रशासन पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यदि वक्त रहते इन लोगों ने बांध की मरम्मत करवाई होती तो नदी अपना रुख नहीं मोड़ती और इतनी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। इसमें साफ तौर से बांध को बना रहे जेई, इंजीनियर और ठेकेदारों की लापरवाही की वजह से काम पूरा नहीं हो सका। लोगों ने आरोप लगाया की बाढ़ आने से पहले इस मामले में तैयारी की गई होती तो हालात इतने बदतर नहीं होते।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.