कांवरिया पथ पर फिर सपेरों ने दिखाया सांपों के साथ करतब, पदाधिकारी के आदेशों की सरे आम उड़ाई जा रही धज्जियां

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। मुंगेर में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में बीते दिन कांवरियों को सपेरा द्वारा सांप को गले में डालकर दिखाने के दौरान एक कांवरिया को सांप ने डस लिया था। जिसके बाद तारापुर के अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत कुमार ने सख्त निर्देष देकर अपने कनीय पदाधिकारीयों को निर्देश जारी कराये गए थे। कहा गया कि किसी भी हाल में कांवरिया मार्ग में सांप को दिखाने या कांवरिया के साथ सांप के साथ खिलवाड़ करना मना है।

क्योंकि हम सांप को पकड़कर वन अधिनियम का उल्लंधन करते हैं। इसके बाद गोगाचक धर्मशाला के शिविर में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी के द्वारा पांच महिला सपेरियों को पकड़ा गया था। जिन्हें कड़ी हिदायत के साथ छोड़ा गया था कि इस मार्ग में नहीं आना है।

शुक्रवार को फिर कांवरिया मार्ग में बड़े बड़े सांप को लेकर सपेरा अपना करतब दिखाते नजर आये। जिससे कांवरियों के बीच भय भी देखा गया। जबकि ये सपेरा आराम से निश्चिंत होकर सांप को दिखा रहे थे और वन अधिनियम का खुलेआम उल्लंधन कर रहे थे लेकिन कोई पदाधिकारी इन्हें रोकने वाला नहीं था।

मुंगेर से मो. इम्तियाज की रिपोर्ट

Share This Article