पूरी तरह बदलने जा रहा बिहार,एक्शन में मंत्री नितिन नवीन….

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- बिहार में बदलाव नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नितिन नवीन पूरी तरह से एक्शन मोड में दिख रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों के लिए टारगेट सेट कर दिया है। मंत्री नितिन नवीन ने शहरी निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों को कम से कम दो घंटे फील्ड निरीक्षण करने का टास्क दिया है।

नितिन नवीन ने बीपीएससी के जरिए नवनियुक्त कार्यपालक पदाधिकारियों से कहा कि फील्ड में जाएंगे तो लोगों की समस्याएं समझ आएंगी, उसका निदान भी समझ में आएगा। इससे लोगों की परेशानी कम करने में मदद मिलेगी। हमें जनता की समस्या का समाधान कर बिहार में बदलाव लाना होगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मंगलवार को अधिवेशन भवन में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री नितिन नवीन (Nitin Naveen) ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि बिहार में बदलाव लाने के लिए काम कीजिए। सभी कार्यपालक पदाधिकारियों को विभागीय कार्यों की जानकारी भी दी गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article