किसानों के मुद्दों पर जेडीयू ने किया वर्चुअल सम्मेलन, राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने किया संबोधित

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने ‘टिकाऊ खेती, खुशहाल किसान’ पर राज्यस्तरीय वर्चुअल सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह शामिल हुए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में कृषि के क्षेत्र में हुए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर ये सम्मेलन किया गया। साथ ही किसानों की वर्तमान चुनौतियों पर चर्चा की गई। जूम एप्प के जरिये ये स्मेलन हुई जिसका फेसबुक पर लाइव किया गया।

इस सम्मेलन को आरसीपी सिंह ने भी संबोधित किया। उन्होंने किसानों के लिए सरकार के तरफ़ से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। वहीं इस मौक़े पर जाने माने कृषि वैज्ञानिक मंगला राय ने भी किसानो को टिप्स दिया। इस मौक़े पर आर सी पी और प्रदेश अध्यक्ष ने भी किसानो को सम्बोधित करते हुए बताया की किसान आगे बढ़ेगा तभी देश आगे बढ़ेगा।

Share This Article