किसी का भी भाई हो या फिर भोजाई हो उसे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला, दोषी नहीं बचेगा, अशोक चौधरी का बड़ा बयान

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

जेडीयू प्रदेश कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी का बयान सामने आया है.बता दे पटना एम्स के चीफ़ सिक्योरिटी पर गोलीबारी के मामले पर राजद विधायक के नाम सामने आने को लेकर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि इस मामले पर जांच होगी और जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी वह किसी की भी भाई हो या फिर भोजाई हो उसे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। नीतीश कुमार अपने विधक्यो को भी नहीं छोड़ते है जो भी दोषी होंगे उन पर कारवाई होगी।

वही तेजस्वी यादव द्वारा बिहार में अपराध को लेकर सवाल उठाए जाने और तेजस्वी ने कहा की बिहार में सत्ता संरक्षित अपराध हो रहे है।  इस सवाल पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा की तेजस्वी यादव को चैलेंज दे रहा हूं की एक भी व्यक्ति का वो नाम ले जो सत्ता संरक्षित है। बिहार में नीतीश कुमार के राज्य के पांच रुपया भी कोई किसी से जबरदस्ती चंदा नही ले सकता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

अशोक चौधरी ने कहा की घटनाएं हो रही है लेकिन कोई भी ऑर्गेनाइज घटना नहीं हो रही है बिहार में सुशासन का राज है जो भी अपराध करते हैं उन पर तुरंत कार्रवाई होती है। अशोक चौधरी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि नीतीश कुमार को तेजस्वी इसलिए कह रहे हैं कि रिटायर्ड हो जाए ताकि वह सत्ता में आकर रंगदारी और गुंडागर्दी फिर से करना चालू कर दे बिहार में।

अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि तेजस्वी केवल क्रेडिट लेने वाले नेता हैं। बिहार में 18 साल से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिस्टम शासन प्रशासन को चला रहे हैं उनसे बेहतर बिहार को कोई नहीं चला सकता।

कांग्रेस द्वारा Ed और सेबी चेयरमैन माधवी बुच को लेकर विरोध मार्च पर दिया बयान-

अशोक चौधरी ने कहा कि मुझे हिडन वर्क रिपोर्ट के बारे में उतना जानकारी और अध्ययन नहीं है लेकिन अगर यह लोग एड और से भी अध्यक्ष पर सवाल उठा रहे हैं तो इनको न्यायालय के पास जाना चाहिए न्यायालय से गुहार करना चाहिए। राहुल गांधी का पुराना आदत है ईडी, सीबीआई और आईटी पर सवाल उठने का

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article