कुशीनगर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा तंज,- समाप्त हो रहा सपा का वजूद…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- लोकसभा चुनाव का छठे चरण का चुनाव समाप्त हो चूका है और अब 1 जून को सात चरण का मतदान होना है। बता दे की इसी क्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जिस तरह धरती से डायनासोर समाप्त हो गए, उसी तरह कांग्रेस पार्टी का वजूद भी भारत से मिट जाएगा। आने वाले 10 वर्षों में देश के बच्चे भूल जाएंगे कि कांग्रेस नाम की कोई राजनैतिक पार्टी भी थी।

कहा कि समाजवादी पार्टी की हालत भी पतली होती जा रही है। इस दल का भी अस्तित्व समाप्त होने वाला है। भाजपा जनता के विश्वास के आधार पर राजनीति करती है। हमारी सरकार में देश हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा तो नए भारत का निर्माण हो रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वह गुरुवार को रामकोला कस्बा के जूनियर हाईस्कूल के खेल मैदान पर कुशीनगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार दूबे के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत दुनिया के ताकतवर देशों की कतार में खड़ा है। कश्मीर की छिटपुट घटनाओं को छोड़ दिया जाए तो देशवासी अमन चैन से रह रहे हैं। हमारे पड़ोसी अपनी सीमा में रह रहे हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article