News PR Live
आवाज जनता की

कृषि मंत्री के इस्तीफे के बाद पिता जगदानंद सिंह का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद सियासत काफी तेज हो गई है। तेजस्वी यादव को सुधाकर सिंह द्वारा इस्तीफा सौंपे जाने के बाद बिहार राजद के अध्यक्ष का बड़ा हयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने किसानों के लिए त्याग किया है। पूरे भारत में मंडी कानून समाप्त करने के लिए आंदोलन चला।

- Sponsored -

- Sponsored -

बिहार में भी मंडी कानून समाप्त कर दिया गया है। कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने बिहार में किसानों के लिए मंडी कानून लागू करने की मांग उठायी थी, लेकिन सिर्फ मांग उठाने से काम नहीं चलता, इसके लिए त्याग करना पड़ता है। इसलिए सुधाकर सिंह ने अपना त्यागपत्र भेज दिया है। क्योंकि हम नहीं चाहते हैं कि सरकार के अंदर कोई लड़ाई आगे बढ़े, लेकिन बिहार के कृषि मंत्री ने किसानों, मजदूरों औऱ गरीबों के हित में अपना त्याग पत्र भेज दिया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.