जदयू परामर्श दात्री प्रकोष्ठ के नेता द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन,जीत का किया गया दावा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर-1989 के दंगे को याद दिलाते हुए जदयू के भागलपुर इकाई के जदयू परामर्श दात्री प्रकोष्ठ के नेता राजेश राणा ने आज एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया और उन्होंने अजीत शर्मा पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि जिस तरह भागलपुर में कांग्रेसी खूनी पंजा का खेल 1989 में भागलपुर दंगे के रूप में खेला है इस बार फिर से महागठबंधन को जनता जवाब देगी और कांग्रेस नेता अजीत शर्मा को बुरी तरह से हराकर भारी बहुमत से एनडीए के प्रत्याशी अजय मंडल को विजय हासिल कराएगी।वहीं उन्होंने इस प्रेस वार्ता के दौरान अजय मंडल को चार लाख वोट से विजय होने की बात भी कही और पूरे देश में 400 सीट से ज्यादा सीट लाने की भी बात कही है उन्होंने कहा एक तरफ जहाँ अजीत शर्मा अजय मंडल पर कई आरोप लगाते दिख रहे हैं वहीँ विधायक होने के नाते अजीत शर्मा ने 8 साल में क्या किया।

वह तो पहले जनता को बता दें…साथ ही उन्होंने कहा कि हवाई सेवा शुरू करने की बात हो भोलानाथ पुल की बात हो या फिर विक्रमशिला समानांतर पुल बनने की बात हो या फिर संसद में सवाल उठाने की बात हो सभी में सांसद अजय मंडल का अहम रोल है इसलिए इस बार फिर से अजय मंडल भारी बहुमत से जीतेंगे साथ ही उन्होंने कहा भागलपुर की जनता को फिर से नीतीश कुमार के रूप में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी जैसे नेता को फिर से देखना चाहिए है इसलिए अजय मंडल को फिर से भागलपुर की जनता भारी बहुमत से विजय हासिल कराएंगे। वही प्रेस वार्ता के दौरान जदयू के दर्शन कार्यकर्ता मौजूद थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article