NEWSPR डेस्क। हमेशा से विवादों में घिरे रहने वाला आरा सदर अस्पताल एक बार फिर सवालों के घेरे में है।बताते चलें कि आरा के सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से एक बार फिर लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां इलाज के लिए लाया गया कैदी शनिवार की रात मैरेज एनिवर्सरी का पार्टी करने के लिए आरा शहर के एक निजी होटल में चला गया।
वहां उसने खाना खाया, केक काटा पार्टी मनाया और वापस अस्पताल आ गया। लेकिन इसकी भनक भोजपुर पुलिस अधीक्षक को लग गई। जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए दो थानों की पुलिस को भेज कर गिरफ्तार कराया। जानकारी के अनुसार कैदी , कारीसाथ गांव निवासी शिवपूजन सिंह का 48 वर्षीय पुत्र विनोद सिंह है। जिसको सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में इलाज के लिए जेल से बीते सप्ताह पहले लाया गया था। वो सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में था। लेकिन शनिवार की रात में वो सेटिंग कर अपना मैरेज एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने के लिए एक निजी होटल में चला गया। जिसकी जानकारी भोजपुर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह को मिली।
उसके बाद उन्होंने रात में ही युवक की गिरफ्तारी के लिए नगर और नवादा थाना की पुलिस को अस्पताल के चारों ओर खड़ा कर दिया गया। उसके बाद दोनों थाना की पुलिस ने पार्टी करने गए बंदी की तलाश में लग गई। कई देर तक ढूंढने के बाद बंदी को अस्पताल परिसर से गिरफ्तार किया गया। उसके बाद उसे नगर थाना के हवाले कर दिया गया है। इधर रविवार को नगर थाना की पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार जब पुलिस टीम सदर अस्पताल पहुंची। तो वह अस्पताल में नहीं था। टीम उसे अस्पताल परिसर के चारों ओर तलाश कर रही थी। थोड़ी देर बाद पुलिस के द्वारा खोज बिन किये जाने की भनक विनोद सिंह को लगी। कुछ देर छानबीन करने के बाद उसे अस्पताल के शौचालय के पास से पकड़ लिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार बंदी विनोद जिस होटल में पार्टी करने गया था।
वहां का सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने जप्त कर लिया है उस होटल के तीन कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है वही अगर सूत्रों की माने तो अस्पताल के कैदी वार्ड का एक गार्ड भी विनोद के साथ होटल में पार्टी करने गया था जिसे भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
सूत्र यह भी बताते हैं कि जब होटल के मेन गेट से पुलिस होटल में पहुंची थी तो होटल में मौजूद एक पिछले दरवाजे से स्टाफ की मदद से बंदी विनोद को होटल से सुरक्षित बाहर निकाला गया था। इधर, नगर थाना के थानाध्यक्ष ने बताया कि विनोद सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसपर एफआईआर करके जेल भेज दिया जाएगा।
मामले को लेकर भोजपुर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य जांच के नाम पर विनोद सिंह को आरा सदर अस्पताल में आया गया था। जिसके बाद वो शनिवार की रात उसके घर का कोई फंक्शन शहर के एक निजी होटल में चल रहा था। वो वहां सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से निकलकर पार्टी में पहुंच गया था। उक्त सूचना मिलने के बाद उसकी गिरफ्तारी की गई, उसपर FIR कर लिया गया है। साथ ही अस्पताल में जो भी लोग उसके साथ थे, उनपर भी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने बताया कि विनोद सिंह उदवंतनगर थाना में डबल मर्डर केस में गिरफ्तार किया गया था। वहीं जब इस मामले में आरा मंडल कारा के पदाधिकारियों से बात की गई तो पदाधिकारी कुछ भी बोलने से साफ इंकार कर रहे हैं या यूं कहें कि मंडल कारा के जेलर अपनी कमी छुपाते हुए साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं।
आरा से आकाश कुमार की रिपोर्ट