दुर्गावती में कर्मनाशा नदी से अज्ञात युवक का शव बरामद आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस 

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के पचिलखी गांव के पास कर्मशा नदी से एक अज्ञात युवक का शव बरामद कर दुर्गावती पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार दुर्गावती थाना क्षेत्र के पचिलखी गांव के पास कर्मनाशा नदी में ग्रामीणों के द्वारा एक युवक का शव तैरते हुए देखा गया। इसके बाद इसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा दुर्गावती पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही दुर्गावती थाना अध्यक्ष गिरीश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।

वहीं शव को कर्मनाशा नदी से बाहर निकाल कर उसकी पहचान करने की काफी कोशिश की गई लेकिन किसी के द्वारा शव का पहचान नहीं किया जा सका। इसके बाद पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया। शव काफी दिनों से सड़ा हुआ था जिसके कारण सदर अस्पताल भभुआ के चिकित्सकों द्वारा पोस्टमार्टम हेतु पटना भेज दिया गया। मृतक युवा के का उम्र लगभग 35 वर्ष बताया जा रहा है भाई पुलिस इस मामले को लेकर छानबीन में जुटी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article