News PR Live
आवाज जनता की

कैबिनेट से RCP सिंह ने दिया इस्तीफ़ा, खत्म हो रहा था राज्यसभा कार्यकाल

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। केंद्रीय मंत्री और जनता दल युनाइटेड के नेता आरसीपी सिंह ने मंत्रिमंडल से अपना इस्तीफा दे दिया है। आरसीपी सिंह के बतौर राज्यसभा सदस्य सात जुलाई को कार्यकाल खत्म हो रहा है, लिहाजा उनके केंद्रीय मंत्री बने रहने को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं।

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह ने राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्यकाल पूरा होने से एक दिन पहले बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने और बने रहने के लिए संसद के किसी न किसी सदन का सदस्य होना जरूरी होता है। लेकिन सात जुलाई के बाद आरसीपी सिंह किसी भी सदन के सदस्य नहीं रहेंगे ऐसे में उनके इस्तीफे की अटकलें लगाई जा रही थीं।

- Sponsored -

- Sponsored -

आरसीपी सिंह से उनके मंत्रिमंडल में बने रहने के बारे में कई बार सवाल किया गया था, लेकिन हर बार वो इस पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आए। न्यूज़ 18 ने भी उनसे सात जुलाई के बाद उनके पद पर बने रहने या इस्तीफा देने को लेकर सवाल पूछा लेकिन उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

कैबिनेट की हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह और मुख्तार अब्बास नकवी के कामकाज की तारीफ की। पीएम मोदी ने कहा कि आप दोनों ने देश के विकास में योगदान किया है। अब ऐसे में सबकी निगाहें आरसीपी पर टिकी हुई हैं कि आखिर आरसीपी सिंह नया ठिकाना ढूंढेंगे या फिर अलग थलग पड़े जदयू में कदम बढ़ाएंगे? इन सभी से इतर अगला कदम आरसीपी सिंह का क्या होगा इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.