News PR Live
आवाज जनता की

कैमूर के नेवरास पंचायत में स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण का शुभारंभ

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। कैमूर के कुदरा प्रखंड अंतर्गत नेवरास पंचायत में पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह के नेतृत्व में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम नेवरास पंचायत भवन पर आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुदरा मौजूद रहे। वह काफी संख्या में पंचायत की जनता एवं स्वच्छता कर्मी इस कार्यक्रम में भाग लिया।

इस संबंध में बताते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी कुदरा ने कहा कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के दूसरे चरण मे सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक घर में कचरा प्रबंधन हेतु दो बाल्टी दिया जाएगा जिसमें एक बाल्टी में सूखा और एक बाल्टी में गीला कचरा रखा जाएगा। जिसे स्वच्छता कर्मियों के द्वारा  पंचायत में एक जगह एकत्रित किया जाएगा। जहां से गीला और सूखा कचरा की छटाई करके उसके हिसाब से कचरा का प्रबंधन किया जाएगा।

- Sponsored -

- Sponsored -

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अभी कुदरा प्रखंड में 4 पंचायत लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण के लिए चयनित किया गया है। जिसमें नेवरास पंचायत का भी नाम शामिल है। इसके बाद और पंचायतों का चयन करने हेतु नाम भेज दिया गया है धीरे-धीरे सभी पंचायतों मे लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ किया जाएगा।

वहीं पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कुमार सिंह उर्फ पिंटू ने बताया कि हमारी पंचायत की जनता स्वच्छता अभियान को लेकर इसके पूर्व भी काफी जागरूक रही है पंचायत में स्वच्छता अभियान काफी प्रभावशाली रहा। लोगों ने काफी सहयोग किया जिसे स्वच्छता अभियान में भी नेवरास पंचायत अव्वल रहा है। वहीं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के दूसरे चरण में भी पंचायत की जनता का भरपूर सहयोग मिलेगा और हम लोग एक स्वच्छ और सुंदर पंचायत बनाने का काम करेंगे। सिंह ने कहा मेरी और पंचायत की जनता की सोच है कि  नेवरास पंचायत का स्वच्छता के मामले में कैमूर ही नहीं पूरे बिहार में अपना एक पहचान बनाया जाए।

कैमूर/भभुआ से ब्रजेश दुबे की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.