News PR Live
आवाज जनता की

कैमूर जिले में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस डे,शिक्षण संस्थानों के बच्चों ने पेश किया रंगारंग कार्यक्रम।

- Sponsored -

- Sponsored -

*कैमूर जिले में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस ड*

- Sponsored -

- Sponsored -

रविवार को 25 दिसंबर के अवसर पर कैमूर जिले के विभिन्न इलाकों में क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसाई धर्मावलंबियों न प्रभु यीशु का जन्मदिन बडे़ ही उत्साह के साथ मनाया। साथ ही एक दूसरे को बधाई दी। कई शिक्षण संस्थानों के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर लोगों को ताली बजाने पर विवश कर दिया। भभुआ शहर के थाने के बगल में जेम्स चर्च घर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्रिसमस पर्व को लेकर इसाई समुदाय के लोगों में उत्साह का माहौल रहा।

फेसबुक, वाट्सएप, ट्वीटर, मोबाइल आदि के माध्यम से अपने प्रियजनों को क्रिसमस की शुभकामनाएं देने का सिलसिला चलता रहा। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि क्रिसमस प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन आज फिर हमें याद दिलाने आया है कि वह गरीबों, दलितों, बेसहारा लोगों को सहारा देने को आया। हमें कभी दुखी नहीं होना है। हम एक-दूसरे को प्रेम, आदर और सम्मान देना है। हम सबको मिलकर इस संसार के हर जन जो सुखी बनाना है। प्रभु यीशु मसीह सदा हमारे सहयोग के लिए साथ हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.