अंतिम चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर आज से नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

नालंदा – अंतिम चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर आज से नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। नामांकन के प्रथम दिन एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी के समक्ष नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इस अवसर पर जदयू प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि नालंदा में उनका चुनावी मुद्दा विकास का होगा। उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य का लगातार विकास हो रहा है ।

उन्होंने कहा कि देश को आगे ले जाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि देश संवैधानिक व्यवस्था से चलती है। उन्होंने कहां की देश में ना ही संविधान खतरे में है ना ही लोकतंत्र खतरे में है। वही नामांकन पर्चा भरने के बाद एनडीए कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी कौशल कुमार का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article