कैमूर डीएम की तत्परता से 2000 किलोमीटर दूर चैनपुर का मजदूर सकुशल लौटा अपने घर वापस।

Patna Desk

 

 

कैमूर डीएम सावन कुमार की सक्रियता और आर्थिक प्रयास से चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर निवासी मंटू कुमार गुजरात के जेटलसर रेलवे स्टेशन से सकुशल अपने घर वापस पहुंच गया। दो दिन पहले ही मंटू गोंड अपने घर से निकलकर 2000 किलोमीटर दूर गुजरात के जेटलसर स्टेशन पहुंच गया। इधर परिजनों को जब उसके गायब होने का पता चला तो उन्होंने जिलाधिकारी से गुहार लगाते हुए उसकी बरामद को लेकर गुहार लगाई। जिसके बाद डीएम ने इस मामले में तुरंत संज्ञान लिया और उस व्यक्ति को खोजने के लिए श्रम अधीक्षक कैमूर को निर्देश दिया। जिसके बाद श्रम अधीक्षक द्वारा रेलवे स्टेशन सुरक्षा बल, रेलवे प्रशासन एवं बाल संरक्षण हेतू कार्रवाई करने वाली संस्था निर्भया सेना का सहयोग लेकर मात्र एक घंटे में सकुशल गायब हुए बच्चे का पता लगाते हुए बरामद कर लिया गया। इस दौरान संस्था निर्भय सेना के सहयोग से बच्चे को बरामद करते हुए रेलवे सुरक्षा बल के संरक्षण में दिया गया और सामाजिक कार्यकर्ता सतीश मिश्रा एवं रेलवे के अधिकारी से सहयोग प्राप्त कर ट्रेन के माध्यम से दो दिनों के भीतर मंटू को वापस उसके घर कैमूर जिला अंतर्गत चैनपुर पहुंचाया गया।

Share This Article