News PR Live
आवाज जनता की

दरभंगा: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष के घर चोरों ने डाला डाका, चोरों ने उड़ाया 10 लाख कैश समेत सोने और हीरे के जेवरात

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। दरभंगा में मंगलवार की रात बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा के घर चोरों ने भीषण डाका डाल दिया। चोर उनके लक्ष्मीसागर स्थित आवास से रात को करीब 10 लाख रुपये के जेवर और नगद की चोरी करके फरार हो गए। दरअसल यह चोरी उनके घर में रह रहे किरायेदार शंभू झा के यहां हुई। किरायेदार घर में ताला बंद कर अपने चाचा के द्वादशा कर्म में शामिल होने गांव गए थे। वहीं रात में सुनसान घर में चोरों ने हाथ साफ कर लिया।

चोर ने सोना-चांदी,  हीरे के जेवर और कपड़े समेत करीब 1 लाख नगद चुरा लिए। उन्होंने कहा कि ये सारा  सामान उनकी बहू और बेटी का था। बुधवार की सुबह जब वे घर पर आए तो देखा कि मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है और सारा सामान बिखरा पड़ा है। कमरे में जब उन्होंने अलमारी और सेफ़ को चेक किया तो वहां से गहने और नगद रुपए गायब हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी की तबीयत खराब है और कोलकाता में उनका इलाज चल रहा। इसकी वजह से पूरे मकान में वे अकेले ही रह रहे थे। वहीं इस मामले की सूचना विश्वविद्यालय थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सदर एसडीपीओ कृष्णानन्द ने बताया कि थानाध्यक्ष ने घटना की जानकारी दी है।  डॉ. मदन मोहन झा के मकान में रहनेवाले उनके एक किरायेदार के घर गहनों और करीब 91 हज़ार नकद की चोरी हुई है। उन्होंने कहा कि इस घटना के उद्भेदन के लिए पुलिस अधिकारियों की टीम बना दी गई है। जल्द घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा और चोरों की गिरफ्तारी हो जाएगी।

दरभंगा से रवि झा की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.