कैमूर डीएम ने अपने हाथों से धान काटकर जिले में धान कटनी का शुभारंभ किया।

Patna Desk

 

डीएम कैमूर ने जिले में धान की कटन का शुभारंभ अपने हाथो से धान की फसल काट कर किया। मंगलवार को सदर प्रखंड के ग्राम कुकुराढ़ के किसान दीनानाथ उपाध्याय के खेत में डीएम सावन कुमार ने धान कटनी किया। बेहतर उत्पादन से खुश जिलाधिकारी सहित जिला कृषि अधिकारी के अलावे अधिकारियों की ओर से किसान दीनानाथ उपाध्याय को बधाई दी गई। कैमूर जिले में धान की कटनी का शुरुआत जिलाधिकारी सावन कुमार के हाथों हो चुकी है।इसकी शुरुआत डीएम के हाथों मंगलवार को सदर प्रखंड के कुकुराढ़ गांव से शुरू हुई। इस दौरान प्रति हेक्टेयर 65.36 क्विंटल धान का उत्पादन हुआ। यह पिछले साल की तुलना में अधिक है। इससे जिले में इस वर्ष धान का उत्पादन अधिक होने की संभावना जताई गई है। धान के बेहतर उत्पादन की उम्मीद से विभाग से लेकर मौजूद अधिकारी उत्साहित दिखे। विभाग की ओर से इस साल अधिक उत्पादन होने की संभावना जताई गई है। बेहतर उत्पादन से खुश अधिकारियों की ओर से किसान को बधाई दी गई। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि इस बार कैमूर में 1,10000 हेक्टेयर में धान की खेती हुई है। जिले में धान की कटनी शुरू हो चुकी है।

Share This Article