पुलिस की गिरफ्तार से फरार हुआ आरोपी, उठे सवाल,तलाश में जुटी पुलिस

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राजधानी पटना में एक बार फिर पटना पुलिस की गिरफ्त से आरोपी के फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। ताजा मामला पटना के कंकड़बाग थाना का है जहां से एक युवक पर आरोपित द्वारा धारदार हथियार से जानलेवा हमला किए जाने की सूचना पर कंकड़बाग थाने की पुलिस ने शिवा नामक आरोपी को हिरासत में लिया था। जिसके बाद पुलिस की अभिरक्षा से आरोपित शिवा थाने से फरार हो गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को कंकड़बाग थाना क्षेत्र में अशोक नगर टेंपो स्टैंड के पास एक चाय दुकानदार से हल्की तू तू मैं मैं के बाद आरोपित शिवा का विवाद हुआ था जिस दरम्यान आरोपित शिवा ने चाय दुकानदार पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. इधर कंकड़बाग थाने की पुलिस को घटना की सूचना मिली जिसपर करवाई करते हुए घटना में शामिल आरोपित शिवा को पुलिस ने हिरासत में लिया और उसे थाने लाई जहां से 307 का आरोपित शिवा पुलिस की गिरफ्त से फरार गया है फिलहाल पुलिस फरार आरोपित शिवा के तलाश में जुटी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article