कैमूर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस केंद्र भभुआ में चल रहे पीटीसी प्रशिक्षण का किया औचक निरीक्षण।

Patna Desk

 

कैमूर,शुक्रवार को कैमूर जिले के पुलिस केंद्र भभुआ में चल रहे प्रशिक्षण का एसपी ललित मोहन शर्मा द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। रोचक निरीक्षण के दौरान एसपी ने कई तरह का दिशा निर्देश दिया। दरअसल, शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कैमूर भभुआ द्वारा पुलिस केंद्र भभुआ में चल रहे पीटीसी प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण में अब तक हुई प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने प्रशिक्षकों का क्लास भी लिया और उन्हें विधिक शिक्षा और अच्छे अनुसंधानकर्ता, बेहतर पुलिस पदाधिकारी बनने के लिए मार्गदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण कार्यक्रम में होने वाली अन्य क्रियाकलापों में भी विशेष रुचि लेने के लिए दिशा निर्देश दिया।

Share This Article