गर्मी के कारण नहीं जा पा रहें अयोध्या, तो अब घर बैठे भी कर सकते है रामलला के दर्शन…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- अयोध्या में बीते 22 जनवरी को प्रभु राम अपने भव्य महल में विराजमान होकर अद्भुत दर्शन दे रहे हैं. प्रभु राम के विराजमान होने के बाद प्रतिदिन एक लाख से ज्यादा राम भक्त दर्शन पूजन कर रहे थे. लेकिन चिलचिलाती धूप और गर्मी की वजह से यह संख्या हजारों में पहुंच गई है. अगर आप गर्मी में प्रभु राम की नगरी अयोध्या नहीं आ पा रहे हैं, तो फिर आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. अब आप घर बैठे प्रभु राम के दर्शन और आरती में शामिल हो सकते हैं.

दरअसल चिलचिलाती धूप और गर्मी की वजह से कई राम भक्त अयोध्या नहीं आ रहे हैं, लेकिन उन्हें घर बैठे आरती और प्रभु राम के दर्शन आज हम आपको कराएंगे .अगर आप प्रभु राम के दर्शन करना चाहते हैं, तो आप न्यूज़ 18 के साथ प्रभु राम का दर्शन और संपूर्ण आरती देख सकते हैं. इतना ही नहीं प्रभु राम की प्रतिदिन आरती दूरदर्शन पर भी आप देख सकते हैं.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article