कैमूर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी , 6 अपराधियों सहित अवैध हथियार जप्त 

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

बड़ी खबर कैमूर से आ रही है जहां पिछले महीने 26 तारीख को पिंटू मौर्य एवं शंभू नाथ पांडे के द्वारा मोहनिया थाना में प्राथमिक दर्ज कराई जाती है की मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कौड़ीराम के पास तीन अज्ञात अपराधियों ने मारपीट कर पैसे एवं फोन को छीन लिया है प्राथमिक की दर्ज होने के बाद कैमूर पुलिस के द्वारा एक टीम गठित की गई जो लगातार इन अपराधियों के खिलाफ छापेमारी कर रही थी क्योंकि मोहनिया में पूर्व में भी मारपीट और पैसे चुनौती को लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई थी

वही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर कैमूर पुलिस ने छापेमारी कर इस लूटपाट में सम्मिलित 6 अपराधियों को पकड़ लिया जिसमें से दो अपराधी कुदरा थाना से पूर्व में लूट कांड में जेल जा चुके हैं सभी की तलाशी लेने पर उनके पास से दो देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस , एक मोटरसाइकिल एवं पांच मोबाइल बरामद किया गया ,

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पुलिसिया पूछताछ में इस गैंग के मुख्य सरगना उपेंद्र यादव उर्फ कटप्पा से जब पूछताछ किया गया तो उसने अपराध स्वीकार किया एवं बताया कि अप्रैल माह के अंत में मोहनिया थाना अंतर्गत ग्राम कौड़ीराम के पास अपने दोस्त अजय कुमार तथा मुकेश कुमार उर्फ बॉस के साथ मिलकर दो ट्रक चालक को मारपीट तथा हथियार का डर दिखाकर लगभग 28000 रुपए एवं दो मोबाइल को छीन लिया था उपेंद्र यादव पूर्व में भी आर्म्स एक्ट एवं लूट कांड में मंडल कारा भभुआ से 22 फरवरी 2024 को जेल से छूटा है वही न पर सड़क ल कार्ड में वर्ष 2023 में ही गिरफ्तार होकर जेल भेजा गया था ।

वही कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान बताया कि सभी अपराधियों से पूछताछ कर न्याय हिरासत में भेज दिया गया है वही अपराधियों के नाम इस प्रकार है उपेंद्र यादव उर्फ कटप्पा अजय कुमार मुकेश कुमार उर्फ बस सोनू राम यह सभी मोहनिया थाना के रहने वाले हैं जबकि पिंटू राम कुदरा थाना का और साकिब खान दिलावरपुर वार्ड नंबर 25 थाना कोतवाली जिला मुंगेर का रहने वाला है

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article