कैमूर पुलिस ने चलाया समकालीन अभियान, तीन दिनों में 80 आरोपी गिरफ्तार।

Patna Desk

 

कैमूर पुलिस में तीन दिनों में समकालीन अभियान पूरे जिले में चलाया। चलाए गए समकालीन अभियान में कैमूर पुलिस ने विभिन्न मामले में कुल 80 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 80 आरोपियों में 43 आरोपियों को शराब मामले में गिरफ्तार किया गया। 16 आरोपियों को वारंट के मामले में गिरफ्तार किया गया। 15 आरोपियों को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया।

गैर जमानती वारंट मामले में 1 लोगों को गिरफ्तार किया गया। हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पशु क्रूरता अधिनियम के मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया। sc-st कांड के मामले में 1 लोगों को गिरफ्तार किया गया। चोरी के मामले में 1 लोग को गिरफ्तार किया गया। 99 लीटर देसी शराब पुलिस ने बरामद किया। 218 लीटर अंग्रेजी शराब कैमूर पुलिस ने बरामद किया। वहीं आठ वारंट के मामलों को पुलिस ने निष्पादित किया। वाहन जांच अभियान में कैमूर पुलिस ने 52500 का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा कैमूर पुलिस डेढ़ किलो गांजा, एक मोटरसाइकिल और एक कार बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को मेडिकल जांच कराने के बाद कार्यवाही हेतु न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Share This Article