कैमूर वन प्रमंडल में लगाए जाएंगे कुल 15 लाख पौधे

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK-कैमूर,सोमवार को राज्य स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री बिहार के द्वारा पटना में किया गया तथा कैमूर जिला के लिच्छवी भवन में कार्यक्रम का शुभारंभ संतोष कुमार सिंह, माननीय मंत्री, श्रम संसाधान विभाग के द्वारा किया गया एवं वृक्षारोपण भी किया गया।

उक्त अवसर पर जिला पदाधिकारी, कैमूर सावन कुमार, पुलिस अधीक्षक, कैमूर ललित मोहन शर्मा, वन प्रमंडल पदाधिकारी, चंचल प्रकाशम् एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी व कर्मी, स्कूली बच्चे, शिक्षक तथा आम जन मानस उपस्थित रहें। इस वर्ष कैमूर वन प्रमंडल में कुल 15 लाख वृक्ष लगाये जायेंगे। वनों के अंदर 7,42,500 वनो के बाहर पथ तट, नहर तट के तहत 46,000 तथा कृषि वानिकी, मनरेगा, जीविका दीदी, विद्यालय एवं अन्य सरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा 7,11,500 पौधे रोपित किये जायेगे। किसान बन्धुओं से अनुरोध है कि कृषि वानिकी योजना का लाभ उठाते हुए अधिक से अधिक पौधा रोपित करें तथा अपनी आमदनी बढ़ायें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article