कैसा रहेगा आज का मौसम, मौसम विभाग की रिपोर्ट जारी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK – कैमूर,मानसून एक बार फिर कमजोर हो चुका है. मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार अगले पांच दिनों तक कैमूर में वर्षा के लिए कोई बड़ी चेतावनी नहीं दी गई है. हालांकि जिले में कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की जा रही है।

हालांकि कैमूर जिले में कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा होगी. खासकर जिले के दक्षिण दिशा में जिलों में हर दिन या हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है. इसके साथ ही कुछ देर के लिए बादल भी छाए रह सकते हैं. जिलों के तापमान में कोई परिवर्तन तो नहीं होगा, लेकिन कहीं हल्की या बूंदाबांदी तो कहीं-कहीं मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने सुबह 4 बजकर 16 मिनट से 7 बजकर 16 मिनट के बीच बक्सर, कैमूर और रोहतास में हल्की वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था. आज-कल के मौसम की बात करें तो कैमूर में कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं तो कहीं तेज धूप भी देखने को मिलेगा. कोई रेड अलर्ट जैसी चेतावनी फिलहाल नहीं है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article