एनएच-727 पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत; एक माह में दूसरी बड़ी दुर्घटना से दहला इलाका ,

Muskan Gupta


पश्चिम चम्पारण के लौरिया-बेतिया मुख्य पथ एनएच-727 पर जिरिया बंगाली माई स्थान के समीप बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार ट्रक लौरिया से बेतिया की ओर जा रहा था, जबकि बाइक विपरीत दिशा से आ रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से तीनों घायलों को लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जीएमसीएच, बेतिया रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान पलटू साह, अनुकेब मियां और साहिल के रूप में हुई है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लौरिया थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है और अज्ञात ट्रक व चालक की पहचान के लिए कार्रवाई जारी है।

करीब एक माह पहले इसी मार्ग पर बस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई थी। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि तेज रफ्तार और बसों के बीच ओवरटेक की होड़ से आए दिन हादसे हो रहे हैं।

पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट;–

Share This Article