News PR Live
आवाज जनता की

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को रवि दहिया ने जिताया गोल्ड, रेसलिंग में मिली शानदार जीत, भारत ने जीते तीन गोल्ड

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स के 22वें एडिशन में नौवें दिन सिल्वर मेडलिस्ट पहलवान रवि कुमार दहिया ने गोल्ड मेडल जीता है। बता दें कि फाइनल में उन्होंने अपने नाइजीरियाई प्रतिद्वंद्वी एबिकेवेनिमो वेल्सन को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 10-0 से हरा दिया। 57 किलोग्राम भारवर्ग में रवि बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे थे। इससे पहले उन्होंने न्यूजीलैंड के सूरज सिंह और पाकिस्तान के असद अली को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हराया था।

- Sponsored -

- Sponsored -

उनकी जीत पर भारत में जमकर जश्न मना। बता दें कि रवि दहिया, विनेश फोगाट और नवीन ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कुश्ती में भारत के शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए शनिवार को देश की पदक तालिका में तीन स्वर्ण जोड़े। इसके अलावा नवीन ने भारत को कुश्ती में दिन का तीसरा और कुल छठा स्वर्ण दिलाते हुए पाकस्तिान के मोहम्मद शरीफ ताहिर को 9-0 से मात दी। पूजा गहलोत ने महिला 50 किग्रा में कांस्य पदक हासिल किया। विनेश फोगाट ने राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की 53 किग्रा कुश्ती स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.