खगड़िया में पुलिस खुद बिना मास्क पहने काट रहे चालान, परबत्ता थाना के एसआई कर रहे ये अनोखा कारनामा

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार में कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमितों की संख्या को बढ़ते देखकर सरकार ने सभी को गाइडलाइन का पालन करने का आदेश दिया है। बिहार सरकार और जिलाधिकारी के आदेशानुसार विभिन्न क्षेत्रों में प्रशासन पदाधिकारी, अस्पताल कर्मी और सभी आम आदमी को यात्रा के दौरान हमेशा मास्क लगाने की कड़ी निर्देश दिए गए हैं। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन विभिन्न जगहों पर लगातार सघन मास्क चेकिंग चलाते दिख रहे हैं। मगर खगड़िया में मास्क चेकिंग का अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। जहां पुलिसकर्मी खुद बिना मास्क पहने लोगों का चालान काट रहे हैं। दरअसल, मास्क चेकिंग के दौरान परबत्ता थाना के एसआई पीके राही खुद बेपरवाह नजर आ रहे हैं। ये चेकिंग के दौरान मास्क ना पहने लोगों का चालान जरूर काट रहे हैं लेकिन उन्होंने खुद सही तरीके से मास्क नहीं पहन रखा है।

खगड़िया से राजीव की रिपोर्ट

Share This Article