News PR Live
आवाज जनता की

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस आज, जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने विज्ञान प्रेमियों को दी बधाई

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क।  हर साल 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। विज्ञान दिवस को देश के विकास में वैज्ञानिकों के योगदान को चिह्नित करने और पहचानने के लिए मनाया जाता है। इस मौके पर जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने विज्ञान के क्षेत्र में सर सी.वी रमन के उत्कृष्ट योगदान को सलाम किया है। साथ ही सभी विज्ञान प्रेमियों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

- Sponsored -

- Sponsored -

बता दे कि इस दिन, 1928 में  भारतीय भौतिक विज्ञानी चंद्रशेखर वेंकट रमन ने स्पेक्ट्रोस्कोपी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण खोज की, जिसे ‘रमन प्रभाव’ कहा जाता है। यह दिन ‘रमन प्रभाव’ की खोज को समर्पित है। सीवी रमन को उनके काम के लिए 1930 में भौतिकी में प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस साल  राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2022 का विषय ‘सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में एकीकृत दृष्टिकोण’ रखा गया है।

1986  में राष्ट्रीय विज्ञान और तकनीकी संचार परिषद (NCSTC) ने भारत सरकार से आग्रह किया कि 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस घोषित किया जाए। सरकार ने उनके आग्रह को स्वीकार किया और उस दिन को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस घोषित किया। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का बुनियादी उद्देश्य विज्ञान की अहमियत और इसके उपयोग के बारे में लोगों के बीच जागरूकता पैदा करना है। पहला राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी, 1987 को मनाया गया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.