News PR Live
आवाज जनता की

खनन माफियाओं ने DSP को उतारा मौत के घाट, रेड करने के दौरान डंपर से कु’चलकर हत्या

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। खनन माफिया ने एक DSP को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया है। DSP अवैध खनन करते माफियाओं पर रेड करने गए थे। तभी डंपर से कुचलकर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। मामला मामला हरियाणा के नूंह जिले का है। तावड़ू डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई की रेड के दौरान हत्या की गई है।

- Sponsored -

- Sponsored -

वहीं डीएसपी की हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जिसके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। बताया जा रहा कि तावड़ू के डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई अवैध खनन मामले की जांच के लिए पंचगांव इलाके में गए थे। जहां एक डंपर चालक ने डीएसपी को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया।

उनकी कुछ महीने बाद ही रिटायरमेंट होने वाली थी। वहीं इस खबर से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। मौके पर सभी वरीय पुलिस अधिकारी पहुंचे हैं। DSP के शव को अस्पताल ले जाया गया है। परिवार वालों को भी सूचना दी गई है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.