खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में लगी आग, दम्पत्ति सहित तीन झुलसे

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

कैमूर: खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में आग लग गयी। इस घटना में दम्पत्ति सहित तीन झुलस गए। यह घटना कैमूर जिले के भभुआ शहर की बताई जाती है। भभुआ शहर के अष्टभुजी चौक के पास मकान बना कर रहे अखलासपुर गाँव निवासी सुशील पटेल के घर में खाना बनाने के दौरान आग लग गयी और घटना में सुशील पटेल, उनकी पत्नी किरण देवी और 12 वर्षीय पुत्र जय पटेल बुरी तरह से झुलस गए। घटना के बाद सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया।

जहां चिकित्सकों द्वारा झुलसे लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन तीनो को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर ले गए। घायलों से मिलने पहुंचे भभुआ जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने बताया कि इस दुख की घड़ी में पीड़ितों के साथ मैं खड़ा हूं। हर तरह से भभुआ सदर अस्पताल में बेहतर चिकित्सा मिलेगी। इसके लिए सिविल सर्जन मीना कुमारी, अस्पताल के उपाधीक्षक विनोद सिंह, डीपीएम ऋषिकेश जायसवाल से बात कर मामला को अवगत करा कर बेहतर चिकित्सा व्यवस्था देने की बात कही।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article