चोरी के बाइक के साथ तीन आरोपी को मोहनिया थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

कैमूर:  चोरी के बाइक के साथ तीन आरोपी को मोहनिया थाने के पुलिस ने गिरफ्तार किया।

मोहनिया थाने की पुलिस ने यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के एनएच दो पर एमपी कालेज के पश्चिम चेकिंग अभियान के दौरान की। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने चोरी के एक बाइक के साथ तीन आरोपी इनाम खान के पुत्र मेराज खान, संतोष यादव के पुत्र सतीस यादव एवं रामशंकर के पुत्र दुर्गेश गुप्ता सभी यूपी के गाजीपुर जिला के जमनिया के निवासी को गिरफ्तार कर थाना ले जाया गया। थाने में तीनों आरोपी के खिलाफ पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में कागजी कार्रवाई की। कागजी कार्रवाई करने के बाद पुलिस ने तीनों। आरोपियों का मेडिकल जांच कराया और मेडिकल जांच के बाद तीनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article