खेत में काम करने के दौरान महिला को सांप ने काटा, गंभीर हालत में भर्ती

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के गोपालगंज से है। जहां के मांझा थाना क्षेत्र के छवही ग़ांव में खेत मे काम कर रही महिला को जहरीले सर्प ने डंस लिया जिससे महिला अचेत हो गई। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया।जहां महिला का इलाज जारी है। घटना मांझा थाना क्षेत्र के छवही गांव की है।

एक महिला रमावती देवी अपने खेत मे काम कर रही थी। इसी बीच उसके पैर में एक जहरीले सर्प ने डंस लिया। सर्प के डंसते ही महिला कुछ देर के बाद अचेत हो गई। स्थानीय लोगों के द्वारा परिजनों को सूचित किया गया। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। महिला को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। फिलहाल महिला का इलाज डॉक्टरों के देख रेख में चल रहा है।

Share This Article